{"_id":"626ada620e1fa07e8c237ab9","slug":"fight-between-two-sides-for-playing-song-on-dj-muzaffarnagar-news-mrt586461272","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। बुधवार देर रात दिल्ली- पौड़ी राजमार्ग पर चढ़त में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची डायल 112 मारपीट के दौरान मूकदर्शक बनी रही। बाद में गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया।
बुधवार की शाम क्षेत्र के गांव कैथोडा निवासी बालकिशन पुत्र फूलसिंह के पुत्र की शादी का समारोह दिल्ली पौड़ी राजमार्ग स्थित एक मंदिर में था। देर रात चढ़त में डीजे बज रहा था। डीजे जैसे ही मंदिर के समीप पहुंचा तो डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के युवकों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस( डायल 112) मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट होती रही और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। बाद में गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। उधर, किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर तक पुलिस मामले को दबाती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फजीहत होते देखकर पुलिस ने बालकिशन की तहरीर पर कोटला निवासी पारस व हिमांशु पुत्रगण गंगा चरण व कैथोडा निवासी जोनी पुत्र मनोहर के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया गया कि शादी समारोह में बिना परमिशन के तेज आवाज में दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर डीजे बजाया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया।