{"_id":"6852a08c2ba25057ec048cad","slug":"fight-between-two-parties-of-garhi-rasoolpur-three-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-148135-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गढ़ी रसूलपुर के दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गढ़ी रसूलपुर के दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर/जानसठ। गांव गढ़ी रसूलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
मीरापुर क्षेत्र के गांव गढ़ी रसूलपुर में काफी समय से रांघड़ और झोझा बिरादरी के लोगों के बीच रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट व पथराव भी हो चुका है।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे रांघड़ बिरादरी के आजाद व झोझा बिरादरी के आस मोहम्मद में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दाैरान दोनों पक्षों से आजाद, आस मोहम्मद, उसका साथी नोमान घायल हो गए। थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।