फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between two groups of Mangalamukhi, commotion in the police station

Muzaffarnagar News: खतौली - मंगलामुखी के दो गुटों में मारपीट, थाने में हंगामा

Fri, 02 Feb 2024 11:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups of Mangalamukhi, commotion in the police station
खतौली थाने के बाहर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते किन्नर एवं किन्नरों को समझाती पुलिस। सं
- पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ मंगलामुखी का चालान किया
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मंगलामुखी के दो गुटों में बधाई मांगने के दौरान मारपीट हो गई। एक गुट ने थाने में निर्वस्त्र होकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से आठ मंगलामुखी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
काफी समय से बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखी के दो गुटों में विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हो चुकी है। शुक्रवार को जैन नगर में बधाई मांगने के दौरान मंगलामुखी प्रीति व उसके साथियों का गांव नावला निवासी मंगलामुखी मुस्कान व उसके साथियों के साथ आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद प्रीति मंगलामुखी ने अपने साथियों के साथ थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग को लेकर निर्वस्त्र होकर हंगामा कर दिया। जीटी रोड पर भी हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। मंगलामुखी के दोनों पक्षों ने एक दूसरे के इलाके में हस्तक्षेप व मारपीट करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से जमुना विहार निवासी प्रीति, आलू मिल सद्दीक नगर निवासी रूबी, रानी, बुलबुल, आयशा, द्वितीय पक्ष से गांव नावला निवासी मुस्कान, पलक, डाली का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed