{"_id":"6181896e914ee7068378f475","slug":"fever-patients-in-hospitals-muzaffarnagar-news-mrt5634186107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार
मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बना हुआ है। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। मंगलवार को स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में बुखार के वार्ड फुल है। अब तक डेंगू की जिले में 1245 जांच हुई है। निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप है। अस्पताल पहुंच रहे जिन रोगियों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण दिखाई देते हैं, उनकी जांच कराई जाती है। इसी आधार पर जिले में अब तक 1245 लोगों की जांच कराई गई है, जिनमें 140 पॉजटिव आए हैं। वर्तमान में डेंगू का कोई केस जिले में सक्रिय नहीं है। निजी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डेंगू की रिपोर्ट रोजाना अपडेट करें।
129 मरीज अन्य जिलों में मिले
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि 140 में से 129 मरीज ऐसे हैं, जो रहने वाले तो मुजफ्फरनगर के हैं, लेकिन मेरठ या अन्य जिले में रहकर उपचार करा रहे हैं। इन लोगों ने अस्पतालों में एड्रेस मुजफ्फरनगर का दिया है, जिससे यहां के रिकॉर्ड में मरीज काउंट हो रहे हैं।
विज्ञापन
डेंगू की किस दिन हुई कितनी जांच
तिथि जांच
26 अक्तूबर 71
27 अक्तूबर 28
28 अक्तूबर 112
29 अक्तूबर 34
30 अक्तूबर 24
31 अक्तूबर 24
01 नवंबर 15
डेंगू की 1245 और मलेरिया की 21962 जांच
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू की कुल 1245 जांच हुई है, जिनमें 11 लोग पॉजेटिव मिले हैं। इसके अलावा मलेरिया की जिले में 21962 जांच हुई है, जिनमें 20 लोगों को ही मलेरिया की पुष्टि हुई है।
इन गांवों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
प्रशासन की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान में विभिन्न सार्वजनिक संपत्तियों विद्यालयों, ग्राम पंचायत सचिवालय में साफ-सफाई, नाली में रुके पानी की निकासी, कूड़े का निस्तारण, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। नंगला पिथौरा, साल्हाखेडी, जलालपुर नीला, जन्धेडी, कैथोडा, कुतुबपुर, बिहारी, लच्छेडा, सीमली, उमरपुर, रियावली नंगला और सिकंदरपुर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और ग्रामीणों को जागरूक किया गया।