{"_id":"65060ad9fc520b78f40a5814","slug":"fever-outbreak-in-athai-many-girl-students-of-kasturba-vidyalaya-also-ill-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-7645-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अथाई में बुखार का प्रकोप, कस्तूरबा विद्यालय की कई छात्राएं भी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अथाई में बुखार का प्रकोप, कस्तूरबा विद्यालय की कई छात्राएं भी बीमार
Sun, 17 Sep 2023 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
भोपा। अथाई गांव में पिछले दो सप्ताह से बुखार का जबरदस्त प्रकोप जारी है। बताया गया कि बुखार से पीड़ित लोग गांव से लेकर मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि अस्पतालों में मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। वहीं कस्तूरबा विद्यालय में आधा दर्जन छात्राएं भी बुखार की चपेट में हैं। गांव में बुखार के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों ने मेहमानों से भी आने के लिए मना कर दिया है। वहीं गांव के गौरव चौधरी, अजब सिंह, तेजपाल सिंह, प्रेम कुमार, हरिओम, बिल्लू,पप्पू, संतोष, वीर सिंह आदि लोगों के परिवार के सदस्य भी बुखार की चपेट में है। ग्राम प्रधान रविंद्र उर्फ छोटा ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
कस्तूरबा विद्यालय में आधा दर्जन छात्राएं बुखार की चपेट में
भोपा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगभग आधा दर्जन छात्राएं बुखार की चपेट में है। विद्यालय की एक शिक्षिका ने बताया कि बुखार के कारण ही तीन छात्राओं को परिजनों की सहमति के अनुसार घर भेज दिया गया है। विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्राओं का परीक्षण व उपचार कर रही है।
लापरवाही ना बरते मरीज, 24 घंटे सीएचसी में इमरजेंसी सुविधा
भोपा। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने कहा कि बीमारी को हल्के में ना ले। समय रहते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच व उपचार कराये। खान-पान व साफ सफाई का ध्यान रखें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
--