{"_id":"64049658c3e3389937065b54","slug":"fever-did-not-subside-1502-patients-got-treatment-in-arogya-melas-muzaffarnagar-news-c-14-1-143650-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कम नहीं हुआ बुखार, आरोग्य मेलों में 1502 मरीजों ने कराया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कम नहीं हुआ बुखार, आरोग्य मेलों में 1502 मरीजों ने कराया उपचार
विज्ञापन
43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का किया गया आयोजन
अधिकांश मरीज बुखार और सर्दी खांसी के पाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम बदलने से शहर से लेकर गांव तक बीमारियां पैर पसार रही है। बुखार के साथ-साथ खांसी, नजला और जुकाम का प्रकोप है। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए आरोग्य मेले में 1502 मरीजों ने पहुंचकर परामर्श लिया। इसमें अधिकांश मरीज बुखार और सर्दी खांसी के पाए गए।
जिले के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। कुछ गर्भवती महिलाओं ने भी पहुंचकर अपनी जांच कराई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। दिन और रात का तापमान बदलने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इन दिनों होने वाला वायरल बुखार का प्रकोप अधिक है। शरीर में कमजोरी सी महसूस होती है। कई दिनों तक शरीर में कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
शेरपुर पीएचसी पर पहुंचे 29 मरीज
पुरकाजी। गांव शेरपुर खादर की पीएचसी पर आरोग्य मेले में सांस के तीन, मधुमेह के दो, चर्म रोग के पांच, ब्लड प्रेशर के तीन और चार गर्भवती महिलाओं के अलावा 12 अन्य मरीजों ने परामर्श लिया। 29 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई। इस दौरान डॉ. सुनील कुमार, मनोज वर्मा, नीलम, पारुल शर्मा, पवन जाटव, हाकिम अली आदि मौजूद रहे।
इस तरह बदल रहा तापमान
तिथि अधिकतम तापमान
चार मार्च 27.8 डिग्री
तीन मार्च 30.6 डिग्री
दो मार्च 29.9 डिग्री