फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female doctor of district hospital accused of demanding bribe

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक पर रिश्वत मांगने का आरोप

Mon, 08 May 2023 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Female doctor of district hospital accused of demanding bribe
अस्पताल पहुंचे लोगों ने सीएमएस को दी लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महिला मरीज के ऑपरेशन के नाम पर जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को शिकायतकर्ता जिला चिकित्सालय पहुंचे। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने 11 अप्रैल को तितावी क्षेत्र निवासी महिला बबली का ऑपरेशन कराया था। उस दौरान महिला चिकित्सक समेत अन्य तीन हॉस्पिटल कर्मियों ने उनसे ऑपरेशन के नाम पर 10 हजार रुपये की डिमांड की गई थी। बातचीत के बाद उनसे पांच हजार रुपये लिए गए। इसकी शिकायत उन्होंने तभी सीएमएस को की।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से गुस्साए चिकित्सक ने महिला गलत उपचार दिया। मरीज की हालत खराब होने पर मेरठ भर्ती किया गया। उन्होंने बताया कि अभी भी महिला मरीज मेरठ में ही भर्ती है। पीड़ितों ने सीएमएस से कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मौके पर गुरु गोहर, प्रभात कुमार, नीटू सिंह, अंकित, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात डॉक्टर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली है। मामले का संज्ञान लेकर टीम गठित की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेंगे। - डॉ. राकेश कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed