{"_id":"6a4e9f21d85ede99340ab3a4","slug":"female-conductors-must-wear-uniforms-while-on-duty-otherwise-they-will-face-a-fine-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-175354-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ड्यूटी पर महिला परिचालक को पहननी होगी वर्दी, वरना होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ड्यूटी पर महिला परिचालक को पहननी होगी वर्दी, वरना होगा जुर्माना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम की रोडवेज बसों की महिला परिचालक को भी ड्यूटी करने के दौरान विभागीय वर्दी पहननी होगी। ड्यूटी पर बिना वर्दी पाए जाने पर जुर्माना भुगतना पड़ेगा। लगातार अनुशासनहीनता के चलते जुर्माना भी बढ़ेगा।
परिवहन निगम में परिचालकों की कमी है। इसी के चलते महिला परिचालकों को भर्ती किया गया था। कुछ परिचालक अपनी ड्यूटी पर बिना वर्दी या अमर्यादित कपड़े पहन कर टिकट बनाने का कार्य करती हैं। इस बारे में बरेली क्षेत्र से परिवहन निगम के लखनऊ मुख्यालय में शिकायत भेजी गई। तो विभागीय अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है।
विभाग के प्रधान प्रबंधक (विविध) अनिल कुमार ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी महिला परिचालक वर्दी में ड्यूटी करेंगी। ऐसा न पाए जाने पर जुर्माना भुगतना होगा। पहली बार में पचास, दूसरी बार में सौ व तीसरी बार एक सौ पचास रुपये का जुर्माना होगा। इसके बाद भी सुधार न होने पर सौ-सौ रुपये की बढ़ोतरी होगी। फिर भी सुधार न हुआ तो अनुशासनिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वर्जन-
महिला परिचालकों को भर्ती होने के समय ही वर्दी का पैसा खाते में दे दिया जाता है। सभी को वर्दी पहनने के आदेश जारी किए गए हैं। ड्यूटी पर वर्दी न पहनने वाली महिला चालक पर जुर्माना होगा। लापरवाही में सुधार न होने पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। - प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर डिपो