{"_id":"6474ffc859e67315d407f7f4","slug":"fear-of-murder-of-mata-yogini-raj-nandeshwari-demand-for-investigation-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-995-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: माता योगिनी राज नंदेश्वरी की हत्या की आशंका जताई, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: माता योगिनी राज नंदेश्वरी की हत्या की आशंका जताई, जांच की मांग
Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ आश्रम की संचालिका माता योगिनी राज नंदेश्वरी की हत्या की आशंका जताते हुए एसएसपी से जांच कराने की मांग की।
साध्वी माता योगिनी राज नंदेश्वरी का दो दिन पहले हार्ट अटैक से निधन हुआ था। उनके अनुयायियों व साधु-संतों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। जिला गाजियाबाद डासना पीठ के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। साध्वी की हत्या की आशंका जताई। उन्होंने एसएसपी से इस बारे में बारीकी से जांच की मांग की। बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने एसएसपी से राज नंदेश्वरी की मौत की जांच कराने की मांग की हैं।
उन्होंने कहा कि अगर पुलिस अगर जांच करेगी तो सच सामने आ जाएगा। योगिनी राज नंदेश्वरी के शरीर पर चोट के निशान थे। साधुओं का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, बल्कि उन्हें समाधि दी जाती है, लेकिन यहां साध्वी के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। जबकि साध्वी ने अपनी समाधि का पहले से ही स्थान नियत कर रखा था। उधर, एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि लोगों ने साध्वी का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था। मामले की अब जांच कराई जाएगी।