फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   father of seven daughters hanged himself for not having a son in Muzaffarnagar District

यूपी: बेटा नहीं होने पर सात बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी कर पालता था परिवार

Sat, 26 Mar 2022 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 26 Mar 2022 05:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को एक मार्मिक घटना सामने आई है। यहां सात बेटियों के पिता ने बेटा न होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार को पालता था। 

विज्ञापन
father of seven daughters hanged himself for not having a son in Muzaffarnagar District
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेटे की चाहत में सात बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की मौत के बाद से मृतक की पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


बेटे की चाह में एक के बाद एक सात बेटियों का जन्म हुआ। चाहत अधूरी रही तो परिवार में कलेश रहने लगा। एक तरफ बेटे की चाह और दूसरी तरफ मुफलिसी में गुजर रही जिंदगी से परेशान होकर मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गमजदा परिवार ने मृतक का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी निवासी करीब 35 वर्षीय मजूदर युवक की आर्थिक खराब थी। करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी ने दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।  कोई बेटा नहीं होने के कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा था। बताते हैं कि इस दौरान वह  शराब का काफी मात्रा में सेवन करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में कांवेंट स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदी नौंवी कक्षा की छात्रा, उपचार के दौरान मौत

बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजेे  घर में विवाद हुआ।  इसी वजह से उसने गुस्से में आकर आधी रात घर से निकलकर गांव की बाहरी सीमा पर स्थित गुनियाजुड्ड़ी के जंगल में एक पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

 

शनिवार सुबह खेेतों में पहुचें ग्रामीण पेड़ पर लटके शव को देख सन्न रहे गए। मौके पर शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया। आनन फानन में परिजन वहां पहुंचें। वहां जंगल से शव को गांव लाया गया। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि मृतक शराब का अधिक सेवन करता था।


थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया मृतक बेटा नहीं होने के कारण मानसिक रूप से बीमार रहने लगा था और शराब पीने लगा था। हालांकि मौत के संबंध मेंं पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस परिजनों से बातचीत के बाद मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed