फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father-in-law and son-in-law arrested for cow slaughter

पुलिस व गोकशों के बीच मुठभेड़

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and son-in-law arrested for cow slaughter
बुढ़ाना। परासौली गांव में गोहत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए गोहत्या के आरोपी ससुर और दामाद को गिरफ्तार किया जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग दीवार फांदकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप-निरीक्षक जितेन्द्र सिंह को परासौली गांव में नाजर के मकान में गोहत्या होने की सूचना मिली। इस पर वरिष्ठ उप-निरीक्षक परासौली इंचार्ज लोकेश चौहान पुलिस बल को साथ लेकर परासौली गांव पहुंचे और नाजर के मकान को घेर लिया। अचानक पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। दो महिला व एक युवक छत के रास्ते से दीवार फांदकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायर करते हुए मकान के अंदर से दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया और सवा क्विंटल मांस, गोकशी के औजार, देशी तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण नाजर व उसका दामाद दिलावर घर में गोहत्या का धंधा करते हैं। नाजर की बेटी व दिलावर की पत्नी सानिया, नाजर की पत्नी जिंदी व भतीजा मंगू भागने में सफल हो गए। दोनों महिलाओं सहित पांचों ग्रामीणों के खिलाफ गोहत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं और पांचों कई बार जेल भी जा चुके है। पुलिस ने गोहत्या के आरोपी ससुर व दामाद को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed