फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father-in-law accused of trying to rape, husband gave triple talaq

ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक

Sun, 19 Jun 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of trying to rape, husband gave triple talaq
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश करने और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सास के कहने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 16 सितंबर 2021 को हरियाणा के जनपद रोहतक में पुरानी अनाज मंडी निवासी कलीम के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे थे। आरोप है कि ससुर ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। व्यथा बताने के बावजूद पति कलीम ने अपने पिता का पक्ष लिया। सात जून को पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। दस जून को पति कलीम, ससुर सलीम, सास बुशरा और ननद मुस्कान ने मायके आकर उसकी पिटाई की। पति ने अपनी मां के कहने पर उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी अभिषेक यादव से कार्रवाई की गुहार लगाई। शहर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed