फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will sink the boat of BJP's religious agenda - Sunil Singh

भाजपा के धार्मिक एजेंडे की नाव को डुबो देंगे किसान : सुनील सिंह

Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers will sink the boat of BJP's religious agenda - Sunil Singh
भाजपा के धार्मिक एजेंडे की नाव डुबो देंगे किसान - सुनील सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा और सपा लोगों को लड़ाकर चुनाव लड़ती है। एक बार फिर भाजपा ने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है। भाजपा धर्म के एजेंडे के सहारे चुनावी नैया पार लगाना चाहती है, पर जनता चुनाव में भाजपा की पूरी नाव डुबोने की तैयारी में तैयार बैठी है।

राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे चौधरी सुनील सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा, बसपा और सपा ने किसानों, महिला, जनता, बेरोजगारों, युवाओं को ठगा है। भाजपा ने लोगों को गुमराह करने वाली झूठी घोषणाएं, शिलान्यास, भूमि पूजन, करोड़ों की राशि के झूठे आंकड़े परोस कर जनता को भ्रमित करने का खेल फिर शुरू कर दिया है। भाजपा आज भी सिर्फ विकास के सपने दिखा रही है। देश में सबसे ज्यादा बेघर लोगों की संख्या यूपी के कानपुर शहर में है। आरोप लगाया कि भाजपा और सपा एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम भाइयों को लड़ाने का काम करेंगे, इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed