{"_id":"5e9b30b38ebc3e6fe8311ff5","slug":"farmers-will-be-able-to-get-sugar-voluntarily-from-sugar-mill-muzaffarnagar-news-mrt4782706115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल से किसान स्वेच्छा से ले सकेंगे चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल से किसान स्वेच्छा से ले सकेंगे चीनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन ने किसानों को प्रति माह एक बोरी चीनी दिए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। किसान स्वेच्छा से चीनी मिल से चीनी ले सकता है।
भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सोम ने बताया कि उनके संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की थी कि जब तक कोरोना महामारी है तब तक किसान को प्रति माह एक बोरी चीनी मिल द्वारा दी जाए। यह किसान की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह चीनी ले या न ले। सोम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। तीन माह तक किसान अपनी स्वेच्छा से एक माह में एक बोरी चीनी की ले सकता है। चीनी का पैसा उसके गन्ना मूल्य से कट जाएगा। संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।