फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers were made aware about the cultivation of coarse grains

Muzaffarnagar News: मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को किया जागरूक

Thu, 05 Sep 2024 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware about the cultivation of coarse grains
-राजकीय बीज भंडार पर आयोजित कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दी जानकारी
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के राजकीय बीज भंडार पर आयोजित कृषक गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मोटे अनाज के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम योजना व त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत आयोजित कृषक गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा व गन्ना अनुसंधान केंद्र के पूर्व कृषि वैज्ञानिक डॉ़ श्रीपाल राणा ने किसानों को मोटे अनाज, चना, बाजारा, मक्का, ज्वार, सावा, कोदो मांडवा आदि की प्रजातियों की बुवाई का समय व बीज की मात्रा, उत्पादन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक केंद्र बघरा की डॉ़ रीना ने किसानों को मोटे अनाज व मक्का से आहार से मिलने वाले पोषण व सरकार के घोषित समर्थन मूल्य के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी ने किसानों को सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर मोटे अनाज का उत्पादन करने के बारे में प्रेरित किया। प्रगतिशील किसान यशवीर आर्य, सत्येंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि राजीव कुमार ने किया। गोष्ठी में कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ रविंद्र कुमार, परविंदर कुमार, आशीष कुमार, तकनीकी सहायक अब्दुल वाजिद, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed