फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers tied stray cattle in tehsil

किसानों ने आवारा गोवंश को तहसील में बांधे

Sat, 09 Apr 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers tied stray cattle in tehsil
मुजफ्फरनगर, जानसठ। किसानों की खेतों की फसल उजाड़ रहे आवारा एक दर्जन गोवंश को पकड़ कर किसानों द्वारा तहसील में बांध दिए गए। एसडीएम द्वारा तीन गोवंश को ही गौशाला में भेज पाए। जिसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जानसठ तथा आसपास के जंगल में आवारा गोवंश द्वारा किसानों की उजाड़ रहे हैं। जिसको लेकर परेशान किसानों ने इकट्ठा होकर खेतों से गोवंश को पकड़कर तहसील में एसडीएम कार्यालय के पास खाली पड़े मैदान में बांध दिए गए। किसान जगबीर सिंह, ऋषि पाल, नीरज, ज्ञानेंद्र, सोरन, पिंटू व सुभाष चौधरी ने एसडीएम से गोवंश को गौशाला में भिजवाने की मांग की। जिसको लेकर एसडीएम जयेंद्र कुमार ने बीडीओ संत प्रकाश से गोवंश को गौशाला में पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम द्वारा पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर डीपी सिंह को आवारा गोवंश को गोशाला में छुड़वाने की व्यवस्था करने को कहा। जिसको लेकर सुभाष चौधरी व अन्य किसानों ने तीन गोवंश को ही बड़ी मुश्किल से पहुंचाया गया। वही प्रशासन द्वारा आवारा गोवंश को गौशाला में भेजने की कोई व्यवस्था न करने को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने कहा कि यदि इनकी व्यवस्था ना हुई तो जंगल से गोवंश को पकड़कर तहसील में बांध दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed