{"_id":"632222a898e56d445c15a1a6","slug":"farmers-stopped-the-work-of-the-bridge-being-built-on-sonta-sarai-muzaffarnagar-news-mrt6052921140","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सोंटा-सराय पर बनाए जा रहे पुल का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सोंटा-सराय पर बनाए जा रहे पुल का काम रुकवाया
विज्ञापन
खतौली के गांव भैसी में सेतू निगम के अधिकारियों का घेराव करते हुए किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल लोक निर्माण विभाग की की सड़क पर न उतारने की मांग
सेतु निगम के सहायक अभियंता के आश्वासन पर शांत हुए किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भैसी से सोंटा सराय जाने वाले मार्ग पर सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे पुल का काम बुधवार को किसानों ने रुकवा दिया। किसानों की मांग है कि पुल लोक निर्माण विभाग की की सड़क पर न उतारा जाएं। सूचना पर पहुंचे सेतु निगम के सहायक अभियंता ने आला अधिकारियों से इस बारे में चर्चा करने का आश्वासन देकर किसानों को शांति किया।
भाकियू नेता मनीष चौधरी के नेतृत्व में भैसी के किसानों ने पुल का काम रुकवाते हुए हंगामा किया। मनीष चौधरी ने बताया कि गंगनहर पुल से लेकर नावला कोठी तक लोक निर्माण विभाग की सड़क की चौड़ाई कम है। यह सड़क चोर लेन में पास हो चुकी है। इस मार्ग पर गन्ने के सीजन में जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि सेतु निगम पुल को जबरन लोक निर्माण विभाग की सड़क पर उतार रहा है। यदि पुल सड़क पर उतर गया तो चार लेन बनने में भी परेशानी होगी और अधिक जाम लगेगा। किसानों ने मांग की कि जनहित को देखते हुए सेतु निगम भूमि अधिग्रहण कर पुल को उस पर उतारे। लोकनिर्माण विभाग की सड़क पर पुल को उतरने नहीं दिया जाएगा।
सूचना पर पहुंची सेतु निगम के सहायक अभियंता गजराज सिंह ने किसानों से बता की। कहा कि इस संबंध में आला अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। इस आश्वासन पर किसान शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में राहुल अहलावत, मोनू शर्मा, आशु, ओमपाल, शुभम, डॉ. मुकेश, डॉ. बिजेंद्र, गौरव पराशर, शिवकुमार, समंदर सैन, रामअवतार, मोनू अहलावत, मोनू, गौरव, राहुल, कंवरपाल, विनोद, ललित, गौरव चौधरी, मनोज, संजय चौधरी, अभिषेक अहलावत, प्रभात दीक्षित आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की जगह में ही पुल का निर्माण किया जाता है। यदि जगह कम पड़ती है तो लोक निर्माण विभाग ही भूमि अधिग्रहण कर उन्हें उपलब्ध कराता है। भैसी सराय मार्ग पर बनाए जा रहे पुल के लिए लोक निर्माण विभाग ने भूमि को पर्याप्त बताया है। बनाई गई ड्राइंग के आधार पर काम कराया जा रहा है। - गजराज सिंह, सहायक अभियंता, सेतु निगम