फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers staged a sit-in for the recovery of Kishore

किशोर की बरामदगी के लिए ईख के खेत में किसानों का धरना

Thu, 12 Aug 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in for the recovery of Kishore
मुथरा में अपह्रत किशोर की बरादमदगी धरना देते भाकियू नेता - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किशोर की बरामदगी के लिए किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। मुथरा खेत में चारा लेने गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से ग्रामीण और परिजनों तलाश में जुटे हैं। किशोर का सुराग नहीं लगने पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने ईख के खेत में धरना शुरू कर दिया। पुलिस की कई टीम किशोर की बरामदगी में जुटी हैं।
किसान रविंद्र के 16 वर्षीय पुत्र विशाल खेत से लापता हो गया था। पुलिस ने कई जगह दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन तीन दिन बाद भी विशाल सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने तमाम रिश्तेदारियों को खंगाल लिया है लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। पुलिस टीम ने कुछ लोगों के मोबाइल फोन को भी रडार पर लिया है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। एक पखवाड़े पूर्व विशाल चरथावल में दुपहिया वाहनों की रिपेयरिंग का काम सीखने के लिए मैकेनिक की दुकान पर रहा था। पुलिस ने मिस्त्री से लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन

उधर, किसान के पुत्र को बरामद कराने के लिए भाकियू नेता किसानों को लेकर मुथरा पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। किसानों ने किशोर को बरामद कराने को खेत में धरना शुरू कर दिया। मोबाइल फोन से मौके पर आला अफसरों को बुलाने को सूचित किया गया। ग्राम प्रधान वीरपाल सिंह, बौद्धराज सिंह, राज कुमार, राज सिंह, सुदेश कुमार, सूबे सिंह, जसपाल सिंह, रामकुमार सिंह, सुधीर कुमार, ब्रजपाल आदि मौजूद रहें।

मुथरा में अपह्रत किशोर की बरामदगी को लेकर मीटिंग करते भाकियू नेता

मुथरा में अपह्रत किशोर की बरामदगी को लेकर मीटिंग करते भाकियू नेता- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed