फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers said, if indent is not received then there will be a crisis in wheat sowing

Muzaffarnagar News: किसान बोले, इंडेंट नहीं मिला तो गेहूं बुवाई पर संकट

Tue, 25 Nov 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers said, if indent is not received then there will be a crisis in wheat sowing
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान दिवस में किसानों ने बिजली, पानी और सड़कों की समयाएं रखीं। चीनी मिलों से पर्याप्त इंडेंट जारी कराने की मांग भी की गई ताकि समय पर गेहूं की बुआई की जा सके। चकबंदी विभाग के अधूरे कार्यों को पूरा करने और बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की गई।
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को एडीएम प्रशासन संजय कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि भूराहेड़ी बॉर्डर से पुरकाजी तक मार्ग का निर्माण पिछले तीन माह से बंद है। निर्माण सामग्री सड़क पर बिखरी होने से हादसे का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

किसान संदीप कुमार, मोनू और सहदेव ने बताया कि निरगाजनी में रजबहे की पटरी टूट जाने से आलू और अन्य फसलें बर्बाद हो गई हैं। सिंचाई विभाग से तुरंत ही पटरी की मरम्मत कराने की मांग रखी। बैंकों की समस्या भी किसानों ने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने सड़कों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने, तालाबों को अच्छी तरह से सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को स्वयं संज्ञान लेकर शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के लिए कहा।

निर्देशित किया गया कि निस्तारण आख्या की साॅफ्ट काॅपी जन शिकायत मोबाइल ऐप पर अपलोड कर दें। हार्ड काॅपी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़, सतेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार और जयदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed