फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers roared in the Collectorate, will protest against corruption

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में गरजे किसान, भ्रष्टाचार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

Sat, 29 Mar 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared in the Collectorate, will protest against corruption
कलक्ट्रेट में भाकियू की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष नवीन राठी : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस दमन रोकने, मुक्त व्यापार समझौतों पर रोक लगाने की मांग रखी। बिजली शेड्यूल में कटौती कर दो चरणों में आपूर्ति देने का विरोध किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिजली शेड्यूल परिवर्तन किए जाने से किसानों में रोष है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के पत्र के बाद सरकार ने सात से बढ़ाकर नौ घंटे बिजली कर दी गई है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। कम से कम 12 घंटे बिजली आपूर्ति किसानों को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जिले से बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश महासचिव चौधरी धीरज लाटियान ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी जब भी अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करते हुए काम करना छोड़ देंगे, तभी अधिकारी बेलगाम हो जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव चौधरी ओमपाल सिंह मलिक ने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता चौधरी विजेंद्र सिंह आर्य ने की। इस अवसर पर चौधरी अशोक घटायन, प्रमोद अहलावत, प्रदीप सैनी, संजीव खोखर, जुबेर अहमद, नितिन राठी, जसविंदर सिंह, मनीष अहलावत, विकास त्यागी, बूटा सिंह मौजूद रहे। संचालन चौधरी शक्ति सिंह ने किया।

- सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पांच सूत्रीय मांगपत्र
भाकियू कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा। किसानों पर पुलिस की ओर से किए जा रहे बल प्रयोग बंद करने की मांग रखी। गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसान और किसान नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए। किसानों के ट्रैक्टर-ट्राॅली और सहित सभी कृषि उपकरण वापस किए जाए। क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार की ओर से की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed