फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers protested when the weighing fork was closed

तौल कांटा बंद होने पर किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 24 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested when the weighing fork was closed
तलहेड़ी बुजुर्ग बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन करते तौल कांटा बंद होने से नाराज किसान - फोटो : DEVBAND
तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। चीनी मिल द्वारा तौल कांटा बंद किए जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है था कि अभी करीब तीन हजार क्विंटल गन्ना तुलना बाकी है, ऐसे में तौल बंद करना किसानों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी ने तलहेड़ी बुजुर्ग गांव के तौल कांटे को मिल द्वारा बंद कर दिया गया, जबकि उस कांटे पर अभी लगभग तीन हजार क्विंटल गन्ना तुलना बाकी है। उनका आरोप था कि कुछ किसानों का पिछले साल का लगभग एक हजार क्विंटल गन्ना तौल लिपिक की तरफ बकाया है। जिसका कोई हिसाब अभी तक नहीं किया गया है। किसानों ने दोनों समस्याओं का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। जिस पर हरकत में आए चीनी मिल के जोन इंचार्ज संजय त्यागी और सेक्टर मजिस्ट्रेट सूरत सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की बात सुनकर दोनों समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिलाया। जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अनुज चौधरी, दीपक त्यागी, मनजीत चौधरी, भूरा अंसारी, नीरज, मैनपाल, राजवीर व सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed