फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers protest in Collectorate

किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest in Collectorate
कलक्ट्रेट में धरना देते भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष भंवर पाल शास्त्री के नेतृत्व में किसानों ने कलक्ट्रेट में विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए ज्ञापन एडीएम वित्त आलोक कुमार को सौंपा।

किसानों ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम करने का वादा किया गया था। किसानों के लिए उपज की लागत तो बढ़ी है, परंतु सरकार के वायदे के अनुसार उनकी उपज की कीमत नहीं बढ़ रही है। गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने रोष जताया। केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग प्रकार की कई योजनाएं चल रही है परंतु उनका शत-प्रतिशत लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों का बकाया भुगतान होना चाहिए और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी किसानों को मिलनी चाहिए। लागत के आधार पर किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाए जाने की व्यवस्था सरकार को लागू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed