फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers protest at Shahpur Cooperative Bank today

Muzaffarnagar News: शाहपुर - कोऑपरेटिव बैंक पर किसानों का धरना आज

Tue, 13 Feb 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Shahpur Cooperative Bank today
शाहपुर में कोऑपरेटिव बैंक की शाखा पर शाखा प्रबंधक से मिलने के बाद मौजूद किसान ।स्रोत कार्यकर्ता
- खातों का संचालन नहीं होने से किसानों को नहीं मिल रहा समिति का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। कस्बे की साधन सहकारी समिति के किसानों का कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में लेनदेन न होने के कारण परेशान किसान भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ बैंक शाखा पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक से समस्या का समाधान कराने की मांग की। मंगलवार को बैंक शाखा पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी ।

कस्बे की साधन सहकारी समिति के किसान मा. हरवीर सिंह ने बताया कि सन 2010-11 में तत्कालीन समिति के कर्मचारियों ने लाखों रुपये का खाद का घोटाला कर लिया था और रुपये बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से किसानों के खातों में चढ़ा दिए थे। बैंक ने खाद का बकाया जमा करने के लिए किसानों को नोटिस जारी कर दिए। हरवीर सिंह ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद किसानों ने सहकारिता विभाग के एडीओ, एआर व डीआर के यहां अपना प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए तीनों अधिकारियों ने तत्कालीन समिति के कर्मचारी व बैंक कर्मियों को दोषी मानते हुए उन्हें धन जमा करने के आदेश दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, न ही किसानों के बैंक खातों का संचालन हो पाया। जिससे किसान समिति से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़ित किसान भाकियू के मंडल सचिव सत्येंद्र प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र बालियान के नेतृत्व में कस्बे में स्थित कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में शाखा प्रबंधक से मिले तथा उनसे किसानों के खातों के संचालन को सुचारू करने की मांग की। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष ने शाखा प्रबंधक से कहा कि यदि किसानों के खातों का संचालन सुचारू नहीं होता तो मंगलवार को बैंक शाखा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शाखा प्रबंधक अमीर अहमद ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया है। मंगलवार को बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शाखा पर पहुंचेंगे और किसानों से वार्ता करेंगे। इस दौरान कालूराम, वीरेश पाल, सचिन, ओमकार, बिजेंद्र, शीलकांत, नरेंद्र, मांगेराम, प्रमोद, ईश्वर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed