फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers protest against land taken in cow sanctuary

Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य में ली गई जमीन के विरोध में किसानों का धरना शुरू

Tue, 17 Jan 2023 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against land taken in cow sanctuary
गाय अभयारण्य के लिए करीब आठ सौ बीघा बंजर भूमि चिह्नित की गई
विज्ञापन

किसान बोले- जमीन गई तो उनके सामने परिवार को पालने का संकट खड़ा हो जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गांव मेघा चंदन में गाय अभयारण्य के लिए ली गई भूमि के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कहना है कि उनके सामने परिवार को पालने का संकट खड़ा हो जाएगा।
गांव मेघा चंदन में प्रशासन की ओर से गाय अभयारण्य के लिए करीब आठ सौ बीघा बंजर भूमि चिह्नित की गई है। क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि उक्त जमीन में करीब दो सौ बीघा भूमि भूमिधर किसानों की है। अगर प्रशासन ने उन किसानों की जमीन ले ली तो उनके समक्ष परिवारों के पालन पोषण की विकराल समस्या आ जाएगी। इसी के विरोध में मंगलवार को किसानों ने गांव मेघा चंदन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया ।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी भी धरने पर पहुंच गए और किसानों को अपना समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन नहीं छीनने दी जाएगी। इस दौरान ओम सिंह प्रधान, कृष्ण पाल चेयरमैन, रतन सिंह चेयरमैन, राजा गुर्जर, मांगेराम मुखिया, धीर सिंह प्रधान, मंगत राम, कश्मीरा, प्यारे लाल, राजबीर सिंह, यशवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed