{"_id":"63ca91364881eb51c62ec03a","slug":"farmers-protest-against-cow-sanctuary-continues-muzaffarnagar-news-c-14-1-86592-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य के विरोध में किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गाय अभयारण्य के विरोध में किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ता बोले- जमीन छीनने नहीं देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। गांव मेघा चंदन में गाय अभयारण्य के लिए ली गई भूमि के विरोध में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। कहा कि भाकियू किसानों की जमीन किसी को छीनने नहीं देंगी।
भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने किसानों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। कहा कि आप एक नहीं 10 गोशाला बनाओ। मगर गोशाला के नाम पर किसानों की जमीन छीनने का प्रयास न करों। भाकियू जमीन नहीं छीनने देगी। स्थानीय किसान जो भी निर्णय लेंगे और जब भी आवाज देंगे, भाकियू कार्यकर्ता वहां खड़े मिलेंगे।
पूर्व प्रधान ओमसिंह ने बताया कि 22 जनवरी को इसी बारे में बाबा हरिदास के आश्रम में बड़ी पंचायत का आयोजन होगी। उन्होंने किसानों से पंचायत में पहुंचने की अपील की। भाकियू तहसील अध्यक्ष सदर प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह, रतन सिंह चेयरमैन, मंगता हसन, अफसर अली, रागिब, खुशनसीब, नवेद आलम, अरशद, कंवलजीत सिंह, अमित धीमान, मांगेराम मुखिया, अक्षय कुमार, धीर सिंह, दीपचंद, जसवीर सिंह, सुक्रमपाल, कश्मीरा, सहीराम आदि मौजूद रहे।