फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers planted in Shahpur jam

शाहपुर में किसानों ने जाम लगाया, मिल से इंडेंट और बैंकों से रुपया नहीं मिला      

Thu, 22 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers planted in Shahpur jam
हाईवे पर जाम लगाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर क्षेत्र के किसानों ने मंसूरपुर मिल से पर्ची नहीं आने और बैंकों से गन्ने का भुगतान न मिलने पर मंसूरपुर तिराहे पर गन्ने से भरी ट्राली खड़ी कर जाम लगाया। सीओ और केन मैनेजर के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोला। शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम व रसूलपुर के किसानों को मिल द्वारा गन्ने की पर्ची न मिलने से उनका गन्ना खेतों में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


बुधवार को किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भर कर पहले थाने पर पहुंचे और बाद में मंसूरपुर मोड़ पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि मंसूरपुर मिल से एक सफ्ताह से पर्ची नहीं आ रही है। साथ ही बैंकों से किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा। रुपये निकालने के लिए उन्हें पूरा पूरा दिन लाइन में लगना पड़ता है। जिससे किसान परेशान हैं। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना सुधीर तोमर ने किसानों की समस्याएं सुनने के बाद मंसूरपुर मिल के केन मैनेजर को फोन कर जाम लगाने वाले किसानों के बीच बुलाया।
विज्ञापन


केन मैनेजर एलपी सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि एक हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट प्रतिदिन सोरम गांव के किसानों को दिया जाएगा, ताकि किसानों को अपना गन्ना तौलने में कोई परेशानी न हो। इसके अलावा अन्य गांवों में भी इंडेंट भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों में किसानों के लिए अलग काउंटर बनवाकर भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाएगा। केन मैनेजर के आश्वासन पर किसानों ने जाम खोल दिया। इस दौरान भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष बिजेन्द्र बालियान, बालेन्द्र सिंह, नीटू दुलैहरा, देवराज चौधरी, राजपाल, जितेन्द्र, संदीप, हरपाल, नीरज मुखिया, कपिल, रामपाल, सतेन्द्र आदि किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed