फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers of three villages will be able to collect the price of half of their land themselves

Muzaffarnagar News: अपनी आधी जमीन के दाम खुद वसूल सकेंगे तीन गांवों के किसान

Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers of three villages will be able to collect the price of half of their land themselves
मुजफ्फरनगर। बढ़ती आवासीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शहर से सटे तीन गांव की 280 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने का प्रस्ताव है। आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से तीन गांव के करीब 550 किसानों को नोटिस भी जारी कर दिए गए है। परिषद की ओर से ली जा रही लगभग आधी भूमि की बिक्री का अधिकार किसानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से सटे शेरनगर, धंधेड़ा और बिलासपुर की 280 हेक्टेयर भूमि आवास विकास कॉलोनी के लिए चिह्नित की गई है। तीनों गांव के 550 से अधिक किसानों को भूमि अधिग्रहण के लिए नोटिस भी जारी कर दिये गए हैं। तीनों गांव के सैकड़ों किसान भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं। किसानों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद मेरठ के अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि परिषद के अधिशासी अभियंता आईपी सिंह ने कुछ दिन पहले ही डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात कर अधिग्रहण की प्रक्रिया पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीएम की ओर से किसानों की जमीन उनकी सहमति से ही लेने का प्रयास करने के निर्देश दिए गए थे। किसानों से भूमि लेने में चेन पुलिंग का नया प्रावधान जोड़ दिया गया है। इसके तहत किसानों की से ली गई भूमि में से सड़क और पार्क आदि में विकसित करने के बाद बची भूमि का आधा भाग किसान अपनी मर्जी से बेच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed