फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers Mill campus picketing

किसानों का मिल परिसर में धरना, हंगामा  

Thu, 27 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers Mill campus picketing
मोरना चीनी मिल में धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
मोरना में भाजपा नेताओं ने किसानों के साथ मिल चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना व प्रदर्शन किया। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक के नहीं मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने किसानों को शांत किया। किसानों के दबाव के चलते मौके पर पहुंचे प्रधान प्रबंधक ने 4 नवंबर को मिल चलाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर किसान गुस्सा शांत हुआ। 
विज्ञापन


दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के कार्यालय परिसर में क्षेत्र के किसानों ने भाजपा नेता डा. वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में धरना देकर मिल को शीघ्र चलाने की मांग की। मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों ने पूर्व में पंचायत कर 25 अक्तूबर तक मिल चलाने की मांग की थी। मांग पूरी होती न देख बुधवार को काफी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर मोरना चीनी मिल पर पहुंचे और धरना देकर डीएम को बुलाने की मांग की।
विज्ञापन


इस बीच मिल के प्रधान प्रबंधक भोलानाथ यादव मिल से बाहर चले गए। इस पर किसान आक्रोशित हो उठे। बुजुर्ग किसान नेता बब्बरभान ने प्रबंधक द्वारा किए गए किसानों के अपमान को लेकर मिल की ईंट से ईंट बजा देने की चेतावनी दे डाली। भोकरहेड़ी निवासी किसान धर्मपाल सिंह के साथ आए किसानों ने मिल बोर्ड डायरेक्टर व सभापति मुमताज अली से किसानों के हित में इस्तीफा देकर मिल प्रबंधक भोलानाथ यादव की बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के दबाव के चलते मिल सभापति व डायरेक्टरों ने किसानों के हितों के लिए उनकी मांग को स्वीकार किया। किसान मौके पर डीएम को आने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। किसानों का हंगामा बढ़ते देख भोपा थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने आला अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर तहसीलदार मनोज सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने समझ बुझाकर किसानों को शांत किया। मिल प्रबंधक ने चार नवंबर से मिल चालू कराने का आश्वासन दिया।


आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया। धरने की अध्यक्षता श्यामलाल चौहान ने की व संचालन महकार सिंह ने किया। धरने पर भाजपा नेता अमित राठी, अनिल राठी प्रमुख, देवेंद्र चेयरमैन, मुमताज अली चेयरमैन, अजय चेयरमैन, राजेश पूर्व चेयरमैन, कैप्टन ज्ञानेन्द्र सिंह, डायरेक्टर ब्रजवीर सिंह, संजीव, संसार सिंह, बाबूराम, नीटू सहरावत, प्रहलाद सिंह, सतीश सहरावत, अनुज पहलवान, नवीन सहरावत, जोगिन्द्र वर्मा, प्रधान योगेश, बुद्धराम, मेनपाल, धर्मपाल राठी, बिट्टू प्रधान, दारा, संसार सिंह, सुषैन, राजेन्द्र, हरेन्द्र, रामपाल, राजीव राठी, अनुज सहरावत, सौपाल राठी, मुख्य गन्ना अधिकारी एके सिंह, चीफ इंजीनियर एसएस सिंह, चीफ केमिस्ट आरके सक्सेना आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed