फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers met committee secretary regarding sugarcane related problem

गन्ना संबंधी समस्या को लेकर समिति सचिव से मिले किसान

Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers met committee secretary regarding sugarcane related problem
देवबंद में गन्ना समिति के सचिव को किसानों की समस्याएं बताते किसान मजदूर संगठन के सदस्य - फोटो : DEVBAND
देवबंद। किसान मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गन्ना समिति के विशेष सचिव से मुलाकात कर उन्हें किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिला महासचिव ठा. राजकुमार पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समिति सचिव प्रेमचंद चौरसिया को किसानों की समस्याएं गिनाईं। उन्होंने बताया कि गन्ना सप्लाई में किसानों के सामने काफी दिक्कतें आ रही हैं। गन्ना ट्राली तुलवाने के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शुगर मिल प्रबंधन से शिकायत के बावजूद भी वह अपनी मनमानी पर उतारू हैं। अधिवक्ता ठा. रणबीर सिंह ने कहा कि चीनी मिल अधिक इंडेंट जारी कर रही है ताकि मिल का पेराई सत्र जल्द बंद किया जा सके। हालांकि अभी काफी मात्रा में किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है, क्योंकि पिछले दिनों बिगड़े मौसम के चलते उन्हें गन्ने की फसल काटने में भी परेशानी उठानी पड़ी। किसानों ने चेताया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर डा. नरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, धर्मेंद्र, नरेंद्र सिंह, विक्रम, सुधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed