फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers immersed in patriotism in 'Mhara Tractor, Mhara Tiranga' rally

म्हारा ट्रैक्टर, म्हारा तिरंगा रैली में देशभक्ति में डूबे किसान

Wed, 17 Aug 2022 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers immersed in patriotism in 'Mhara Tractor, Mhara Tiranga' rally
नगर में स्वतंत्रता दिवस पर टैक्टर तिरंगा यात्रा निकालते भकियू नेता राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भाकियू ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर रैली, उमड़े किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सड़कों पर किसानों में भारी उत्साह दिखाई दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू ने ‘म्हारा ट्रैक्टर, म्हारा तिरंगा’ रैली निकाली। जिलेभर से किसान शामिल हुए।
स्वतंत्रता दिवस पर सड़कों पर खूब तिरंगा लहराया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर निकले। महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय से प्रारंभ हुई ट्रैक्टर रैली मीनाक्षी चौक, शिवचौक, झांसी की रानी, प्रकाश चौक होते हुए महावीर चौक पर ही संपन्न हुई। ट्रैक्टर रैली में सबसे आगे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत खुद ट्रैक्टर चला रहे थे। टिकैत ने शिव चौक पर उतरकर पूजा अर्चना की। इस बीच जाम के हालात भी बन गए। सभी ट्रैक्टरों पर तिरंगे झंडे लगे थे। बड़ी संख्या में किसान इस ट्रैक्टर यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, शहर में स्कूली बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद शहर की अलग-अलग कालोनियों और अलग-अलग संगठनों के युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ बाइक रैलियां निकाली। क्रांति सेना के युवाओं ने भी रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed