फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers honored

सर्वाधिक उत्पादन करने वाले किसान सम्मानित  

Sat, 24 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers honored
किसान को सम्मानित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
नुमाइश मैदान में चल रहे तीन दिवसीय किसान मेले में शुक्रवार को चौधरी चरणसिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर फसल का सर्वाधिक उत्पादन करने वाले किसानों को डीएम ने सम्मानित किया गया। किसान गोष्ठी में किसानों को फसल उत्पादन की नवीनतम जानकारी दी गई।  
विज्ञापन

    
नुमाइश पंडाल में किसानों को सम्मानित करते हुए डीएम डीके सिंह ने कहा कि इससे जिले में किसानों में प्रतिस्पर्धा का माहौल बनेगा। किसान फसल की गुुणवत्ता और उत्पादन पर अधिक ध्यान देंगे। जिले में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन के लिए सहराब खान बघरा, प्रेमसिंह दुल्हेरा, राजीव कूकडा, गुलाब मांडी, सुनील रोहाना कलां, परविंदर बसेड़ा, ऋषिपाल भलेडी, विशाल मलपुरा, रामवीर पमनावली, सुशीला बुढाना, उमेश मुबारिकपुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह सर्वाधिक धान उत्पादन के लिए सुरेश सलेमपुर, नरेश कुमार छिमाऊ, शकुंतला सिलाजुड्डी, देवेंद्र कुमार जसोई, राधा बिरालसी, ब्रिजेश ढांसरी, शबाब मेहंदी तिस्सा, पदम कुमार बडसू, उदय सिंह दुर्गनपुर, तेजपाल कमालपुर को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यान विभाग ने जमील अहमद खतौली, मेजर सिंह रामराज, विनोद कुमार सोहजनी तागान, नरेशचंद हरिनगर, प्रमोद कुमार वाजिदपुर कवाली, ब्रजवीर सिंह छछरौली, अंशुल तितावी, विपिन कुमार खेडी, गुलजार खोकनी, तोहीद खोकनी, इश्तयाक, रविंद्र राजपुर छाजपुर, मनोज शर्मा रामपुर, नरेशचंद पावटी, अरविंद मलिक बधाईकलां, श्यामलाल बहरामगढ, विरेंद्र नौना को सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उप निदेशक कृषि नरेंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी एसी पाठक, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, सपा नेता प्रमोद त्यागी, गौरव स्वरुप, जिलाध्यक्ष इलमसिंह गुर्जर, उमाकिरण, ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी आदि मौजूद रहे। किसान मेले में विभिन्न स्टाल लगाए गए। दंगल, रागिनी और पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed