खतौली से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच
खतौली। भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर कार्यकर्ता और किसान दिल्ली के लिए कूच किया। किसानों ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। केंद्र सरकार की हठधर्मिता को सहन नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार नए कृषि कानून को लेकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में रविवार दोपहर को सैकड़ों ट्रैक्टरों का काफिला गंगनहर पर इकट्ठा हुए। गंगनहर से सभी भाकियू नेता तिरंगा लगा ट्रैक्टर ट्राली लेकर दिल्ली बोर्डर के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि भाकियू नेता राकेश टिकैत के आह्वान पर सभी कार्यकर्ता और किसान दिल्ली जा रहे है। वहां पर गणतंत्र दिवस पर किसान भी परेड में हिस्सा लेंगे। मौके मनोज सहरावत, जुल्फकार उर्फ छोटा, सुनील प्रधान, सुभाष, अनिल प्रधान, कपिल सोम, प्रवेंद्र ढाका, सतेंद्र चैहान, उपेंद्र, धर्मेंद्र, मुजम्मिल राना, विक्की राणा, राजेंद्र बालियान, खालिद गुर्जर, शाहिद आदि रहे।