फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers expressed their displeasure over the short weighing, a team will investigate

Muzaffarnagar News: घटतौली पर किसानों ने जताई नाराजगी, जांच करेगी टीम

Wed, 03 Dec 2025 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed their displeasure over the short weighing, a team will investigate
मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा के जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखा। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को बताया कि विभिन्न चीनी मिलों के क्रय केंद्र पर किसानों ने पहुंचकर घटतौली के आरोप लगाए हैं। ऐसे में पूरे प्रकरण की जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाना जरूरी है। किसानों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विभिन्न विभागों की टीम बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया गया। आरोप लगाया कि फैक्टरियां बोरिंग के माध्यम से प्रदूषित जल को भूजल में मिला रही हैं। भूमिगत पानी के सैंपल लिए जाने चाहिए। इसके अलावा विशेष टीम का गठन जांच के लिए होना चाहिए। डीएम ने जांच का भरोसा दिया है। इस मौके पर नितिन त्यागी, अमित राठी, मुकेश कश्यप, तेजपाल सिंह, डॉ. राजकुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed