फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers disaster in Muzaffarnagar collectorate

बिजली दरें बढ़ाने पर भाकियू ने कलक्ट्रेट घेरी, मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को दिया ज्ञापन 

Tue, 05 Dec 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers disaster in Muzaffarnagar collectorate
कलक्ट्रेट में किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। चेतावनी दी कि यदि 15 दिसंबर तक बिजली की दरें कम नहीं हुईं तो हर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। इसी के साथ हाइवे पर चक्का जाम किया जाएगा। भाकियू ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में धरने पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने जितने प्रतिशत गन्ने और गेहूं के मूल्य में बढ़ोतरी की है, उतने ही दाम बिजली के बढ़ाते तो कोई विरोध नहीं होता। प्रदेश सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर किसान की कमर तोड़ने का काम किया है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 दिसंबर तक सरकार ने बढ़ा हुआ रेट वापस नहीं लिया तो तहसीलों में प्रदर्शन करने के साथ ही हाईवे जाम किया जाएगा।
विज्ञापन


टिकैत ने आरोप लगाया कि अफसरों ने भाजपा राज में रिश्वत कई गुणा बढ़ा दी है। आम आदमी का शोषण हो रहा है। सरकार अफसरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग बंद करने और हेलमेट का प्रयोग करने के लिए पुलिस व्यवस्था नहीं बना पाती है तो एक जनवरी से भाकियू को यह व्यवस्था देखनी पड़ेगी। उन्होंने अर्ली के साथ गन्ने की सामान्य पर्ची भी जारी करने की मांग की। राकेश टिकैत ने खेतों में बढ़ रहे आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि यदि इन्हें धर्मशालाओं ने नहीं भिजवाया गया तो अफसरों के घरों में लाकर भर देंगे। भाजपा, संघ और बजरंग दल के नेताओं के घरों पर भी इन पशुओं को बांधा जाएगा। किसानों की फसलें आवारा पशु उजाड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि बिजली का मीटर लगाकर किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। खनन विभाग द्वारा किसानों को नोटिस भेजना बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

डीसीओ को किसानों ने घेरा 
मुजफ्फरनगर। डीसीओ ओमप्रकाश यादव ने किसानों के बीच में पहुंचकर घोषणा की कि चीनी मिलें अब अरली के साथ सामान्य की पर्ची भी जारी करेगी। अपना भाषण देकर जैसे ही वह चले कुछ किसानों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। काफी देर तक उनके साथ उलझते रहे। बाद में राकेश टिकैत ने डीसीओ को भीड़ के बीच से निकाला। 


डीएम की गाड़ी का रास्ता रोका
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपने वाहनों से रास्ते बंद कर दिए। यही नहीं एक ट्रैक्टर डीएम ऑफिस की वाहन गैलरी में ले जाकर खड़ा कर दिया। इससे डीएम और एडीएम का वाहन भी उनके ऑफिस पर नहीं आ सकता था। हालांकि प्रदर्शन के दौरान डीएम जीएस प्रियदर्शी और एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह मौके पर नहीं थे। अधिकारी तहसील दिवस में भाग लेने के लिए गए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed