किसानों ने पर्चियां भेजने की मांग की
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। क्षेत्र के किसानों की बैठक मंसूरपुर गन्ना समिति कार्यालय में संपन्न हुई। किसानों ने सचिव विश्वामित्र पाठक से कहा कि क्षेत्र में अभी तीन लाख क्विंटल गन्ना शेष खड़ा हुआ है। किसानों को फ्री पर्चियां दी जाएं। इसके बाद किसानों ने सचिव के साथ मिलकर मिल गेट के तौल कांटों को चेक किया। वहां सब कुछ ठीक मिला। शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने किसानों को बताया कि दो दिन का इंडेंट भेज दिया गया है। 16 जून को किसानों को फ्री पर्ची देने के बारे में विचार किया जाएगा। शुगर मिल द्वारा एक अप्रैल तक का गन्ना भुगतान कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन श्यामपाल सिंह, अध्यक्ष मनोज जड़ौदा, पंकज राठी, बोविंद्र सहरावत, प्रहलाद सिंह भूपेंद्र प्रधान, मनोज कुमार उपस्थित रहे।