फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers arrived on Farmer's Day, Auditorium found closed, Officers ran on warning

Muzaffarnagar News: किसान दिवस में पहुंचे किसान, बंद मिला सभागार, चेतावनी पर दौड़े अधिकारी

Thu, 20 Jul 2023 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers arrived on Farmer's Day, Auditorium found closed, Officers ran on warning
- किसानों का आरोप, बिना जानकारी दिए ही मुख्यालय पर नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन


- भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ पहुंचे किसानों ने काट दी जिला पंचायत की बिजली

- अधिकारी आए तो शुरू हुआ किसान दिवस, शाम तक सुनीं गईं समस्याएं



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। किसान दिवस में शामिल होने पर पहुंचे भााकियू नेताओं को जिला पंचायत सभागार में ताला लटका मिला। किसानों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिला पंचायत की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। अधिकारियों पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की चेतावनी के बाद सुबह 11 बजे शुरू हुआ किसान दिवस शाम पौने पांच बजे तक चला। टिकैत ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों की त्वरित मदद होनी चाहिए।

जिला पंचायत सभागार में प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होता है। सुबह 11 बजे किसानों के साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत किसान दिवस में शामिल होने पहुंचे, लेकिन सभागार बंद था और यहां बिजली आपूर्ति भी नहीं थी। नाराज किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया, इसके बाद सभागार खोला गया।
विज्ञापन

किसानों ने जिला पंचायत कार्यालय की बिजली बंद की तो कर्मचारियों ने सभागार की बिजली भी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों जगह बिजली आपूर्ति शुरू हुई। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सभागार पहुंचे तो टिकैत ने उनसे अन्य विभागों के अधिकारियों को बुलाने के लिए कहा। चेतावनी दी कि अगर अधिकारी नहीं पहुंचे तो 22 जुलाई को ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान शुकतीर्थ पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारी किसानों की समस्या सुनने पहुंचे और देर शाम तक समस्याएं सुनीं गई। संचालन विकास शर्मा ने किया। इस मौके पर नवीन राठी, कपिल सोम, रमेश मलिक, ओमपाल मलिक, सौरभ त्यागी, मोनू प्रधान, शक्ति सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान दिवस को फेल करने की साजिश : टिकैत

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजर अंदाज करते हुए किसान दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को फेल करने पर तुला हुआ है। यह बड़ी साजिश है। किसान पहुंचे तो सभाकक्ष की बत्ती गुल थी।



सिटी मजिस्ट्रेट बोले, बाहर थे डीएम-एसएसपी

सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि डीएम और एसएसपी मुख्यालय से बाहर थे। इसके बाद किसान दिवस चार बजकर 45 मिनट तक चला। किसानों ने अपनी समस्याएं अफसरों के सामने रखीं।



ब्लॉक पर आयोजित किया किसान दिवस

उप निदेशक कृषि एसके तिवारी ने एक दिन पहले ही विभागीय सूचना जारी की थी, जिसमें जिले के सभी विकास खंडों पर किसान दिवस मनाने की बात की गई। किसानों का आरोप है कि इस सूचना में यह नहीं था कि मुख्यालय पर होने वाला कार्यक्रम नहीं होगा।




बुढ़ाना में किसानों ने रखी समस्याएं

बुढ़ाना। ब्लॉक स्तर पर आयोजित किसान दिवस में अधिकारियों ने ग्रामीणो की समस्याऐं सुनीं। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने समाधान दिवस में बाढ़ पीडि़तों को जल्दी मुआवजा दिलवाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बकाया में किसी भी ग्रामीण का बिजली का घरेलू कनेक्शन न काटा जाए। नायब तहसीलदार अमन कुमार ने ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी। इस मौके पर भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष सुधीर पंवार, प्रवीण पंवार, यासीन व मोहसीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed