{"_id":"68112ddaa50b0105ec0595b6","slug":"farmer-who-went-to-spray-pesticides-died-murder-charge-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-144621-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कीटनाशक का छिड़काव करने गए किसान की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कीटनाशक का छिड़काव करने गए किसान की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। क्षेत्र के गांव पलड़ा में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए किसान कृष्णपाल (50) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि जेठ और उसके बेटों ने पिटाई कर हत्या की है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी कृष्णपाल खेत में कार्य करने के लिए गया था, इस दौरान उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी मुकेश ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका जेठ के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट की थी। मंगलवार को वह और उसका पति अपने खेत पर चारा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग खेत पर पहुंचे और उसके पति पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। महिला ने बताया कि उसका पति हार्ट का मरीज था। आनन-फानन में परिजन उसके पति को कस्बे के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिली है कि ग्रामीण अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय बेहोश हुआ था। बाद में उसकी मौत हो गई।