फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer's death due to cold, family creates chaos

ठंड से किसान की मौत, परिवार में कोहराम मचा

Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to cold, family creates chaos
ठंड से किसान की मौत, परिवार में कोहराम मचा
विज्ञापन

मोरना। क्षेत्र में वृद्ध किसान की ठंड के प्रकोप से मौत हो गई।
भोपा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी 62 वर्षीय गोवर्धन पुत्र सुक्का मंगलवार की शाम अपने घर से गंगा खादर क्षेत्र में स्थित अपने पट्टे की 18 बीघा भूमि में खड़ी फसलों की रखवाली के लिए गया था। मंगलवार की देर रात करीब एक बजे परिजनों को पड़ोस के ही खेत में रखवाली करने वाले किसान ने सूचना दी कि गोवर्धन खेत में पड़ा है। परिजन अपने साथ ग्रामीणों को साथ लेकर खेतों में पहुंचे। परिजन गोवर्धन को अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठंड के प्रकोप हुई किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, ग्राम प्रधान नेमपाल, कृष्णपाल, मदन, कैलाश, अरुण, नरेंद्र बालियान, राकेश, सुशील आदि ग्रामीणों ने मृतक किसान के पीड़ित परिवार को एसडीएम जानसठ से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed