फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer kidnapped in Muzaffarnagar, released after rs10 lakh ransom paid

किसान का अपहरण: 10 लाख की फिरौती लेकर छोड़ा, बदमाशों ने गन्ने के खेत में बंधक बनाकर रखा, बेटे ने पहुंचाई रकम

Sat, 04 Oct 2025 12:31 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 04 Oct 2025 12:31 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के जानसठ में नकाबपोश बदमाशों ने किसान का अपहरण कर लिया। गन्ने के खेत में बंधक बनाकर रखे गए किसान को 10 लाख रुपये की फिरौती मिलने के बाद छोड़ा गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Farmer kidnapped in Muzaffarnagar, released after rs10 lakh ransom paid
किसान अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में एक किसान के अपहरण और फिरौती वसूली का मामला सामने आया है। बदमाशों ने किसान को गन्ने के खेत में बंधक बनाकर रखा और उसके बेटे से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम पहुंचाने के बाद ही किसान को छोड़ा गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी किसान अरुण(65) उर्फ अटल शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अपने खेत पर गए थे। तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और खेत के भीतर ही एक जगह बंधक बना लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: सपा सांसद हरेंद्र मलिक को गाजीपुर बॉर्डर पर रोका, बरेली जा रहे थे, पुलिस ने नहीं दी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने किसान के बेटे मयंक को मोबाइल फोन पर कॉल कर पिता की रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की मांग की। बेटे ने भयवश रकम जंगल में बदमाशों तक पहुंचाई। देर रात बदमाशों ने किसान को सकुशल छोड़ दिया।

सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानसठ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण और फिरौती वसूली का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed