{"_id":"65d1f4c0c0cb1a9a9b008bc9","slug":"farmer-dies-due-to-buggy-overturning-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-117138-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बुग्गी पलटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बुग्गी पलटने से किसान की मौत
विज्ञापन
-भोकरहेड़ी में सांड ने टक्कर मारकर भैंसा-बुग्गी को पलट दिया था
फोटो
मोरना। क्षेत्र के भोकरहेड़ी में सांड ने टक्कर मारकर भैंसा-बुग्गी को पलट दिया। हादसे में बुग्गी के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। कस्बे में गम का माहौल है।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी मोहम्मद उमर (80) हाजीपुर मार्ग से होते हुए जंगल में चारा लाने के लिए भैंसा-बुग्गी से जा रहा था। रास्ते में भैंसे पर सांड ने हमला कर दिया। हादसे में बुग्गी पलटने से किसान दब गया। परिजन गंभीर हालत में बुजुर्ग किसान को लेकर आनंद हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के शव को सोमवार को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। परिजन सभासद अहसान ने बताया कि मृतक किसान के तीन बेटे हैं। पत्नी कमरू निशा व तीन बेटियों सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसान की मौत पर चेयरमैन सरला वामन, राजेश सहरावत, मदन एडवोकेट, कैप्टन ज्ञानेंद्र, जोगिंदर वर्मा, प्रबंधक डॉ़ करणवीर, अजय चेयरमैन, रामवीर, रामपाल, रामकुमार शर्मा ने ढांढस बंधाया।