{"_id":"6783faaf70938effd00a0909","slug":"farmer-died-due-to-electric-shock-villagers-created-ruckus-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-137775-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: करंट से किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: करंट से किसान की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
तितावी। क्षेत्र के गांव नसीरपुर में किसान ब्रजपाल (55) की खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस को शव नही दिया। मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
गांव नसीर पुर में किसान ब्रजपाल (55) शाम के समय खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से जा रही बिजली की लाइन का टूटा तार खेत में पड़ा हुआ था। वह किसान के पैर में उलझ गया। करंट लगने से किसान की मौके पर की मौत हो गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों को पता चला तो वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने हंगामा व विरोध कर शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। काफी देर बाद नायब तहसीलदार सुमित, जेई सुजीत व धर्मवीर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण 10 लाख के मुआवजे की मांग पर अड़ गए। मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नही दी है।