{"_id":"656e23517fe84412a100807d","slug":"farmer-crushed-by-overloaded-sugarcane-truck-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-12518-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए खास \nखतौली - ओवरलोड गन्ने के ट्रक ने किसान को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मेरठ के लिए खास खतौली - ओवरलोड गन्ने के ट्रक ने किसान को कुचला
Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
खतौली में गन्ने के ट्रक के पहिए में फंसे शव को निकालती पुलिस एवं मौके पर जमा लोग। संवाद
- पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना रोड पर गन्ने के ओवरलोड ट्रक ने किसान को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक किसान को काफी दूर तक खींचता ले गया और किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
बड़ौत के गांव सिरसली निवासी वसीम ने बताया कि मेरठ के चिंदौड़ी पूठ निवासी उसके मामा खालिद, इकबाल, शरीफ और अनवर अलग-अलग बाइकों से मीरापुर के निकट सिकंदरपुर गांव में किसी काम से आए थे। वह बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। खतौली में बुढ़ाना तिराहे के समीप खालिद (50) लघुशंका के लिए बुढ़ाना तिराहे पर सड़क पार कार रहे थे, इसी दौरान बुढ़ाना से खतौली की ओर आ रहे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने उसके मामा को अपनी चपेट में ले लिया।
जिस कारण उसके मामा ट्रक के पिछले पहियों के बीच में फंस गए। चालक उन्हें लगभग 300 मीटर तक खींच कर ले गया। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक को रोका। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से भीड़ हटावाई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। वसीम ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वसीम ने बताया कि उसके मामा खालिद कृषि का कार्य करते थे। उसके मामा के छह बच्चे इनाम, इरफान, सुफियान, रीना, रूकसाना, नाजमा हैं। उनकी मामी मामो परवीन है। मामा की मौत की सूचना देने पर सभी का रो-रोकर बूरा हाल है।
विज्ञापन
गन्ना लदे ओवर लोड वाहन बन रहे मुसीबत
शुगर मिल में गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर आने वाले ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राॅलों में क्षमता से अधिक गन्ना भरा होता है। यह वाहन चलते समय पूरा मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं। इनके पास से निकलते समय दहशत का माहौल बनता है। ओवर लोड वाहनों से गन्ना सड़कों पर नीचे गिर जाता है। सड़क पर पड़े गन्नों पर वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। इन ओवर लोड वाहनों की चपेट में आकर वाहन चालक चोटिल भी हो जाते हैं। बुढ़ाना तिराहे के आसपास अब से पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिनमें राहगीरों की जान गई है। सोमवार को भी बुढ़ाना रोड पर हुए हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए।