{"_id":"6695ad7e5962a8a8cb07a994","slug":"farmer-bitten-by-snake-lost-his-life-due-to-delay-in-treatment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-126198-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: किसान को सांप ने डसा, इलाज में देरी से चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: किसान को सांप ने डसा, इलाज में देरी से चली गई जान
विज्ञापन
भोपा । क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में किसान को सांप ने डस लिया। इलाज में देरी और अंधविश्वास के जहर से पीड़ित की मौत हो गई। परिजन पीड़ित को बाइक पर लेकर ही उपचार कराने पहुंचे थे।
थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी बाबू उर्फ बाबूराम (48) रविवार रात करीब नौ बजे घर में कुछ सामान उठाने के लिए गए थे, इसी दौरान सांप ने किसान को डस लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे और गांव में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद रात के लगभग साढ़े दस बजे परिजन मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन यहां एंटी स्नैक वैनम वैक्सीन नहीं होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों ने पीड़ित को भोपा सीएचसी पर ले जाने की सलाह दी।
इसके बाद पीड़ित को परिजन बाइक पर लेकर रात करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार दिया। डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित अचेत अवस्था में था, इस वजह से वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी। पीड़ित को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात करीब तीन बजे परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
नाउम्मीद हुए परिजन पीड़ित को लेकर मेरठ जाने के बजाए बघरा क्षेत्र के गांव बुड़ीना खुर्द पहुंच गए और पानी से उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद रामराज क्षेत्र के देवल लेकर जाने के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक के बेटे सुमित ने पुलिस को जानकारी दी। सुबह करीब सात बजे ग्रामीण भी पीड़ित के घर पहुंचे और दुख जताया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को शुकतीर्थ में किसान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।