फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmani Naz's son operated in Meerut

फरमानी नाज के बेटे का मेरठ में हुआ ऑपरेशन

Wed, 06 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmani Naz's son operated in Meerut
फरमानी नाज अपने बेटे अर्श मौहम्मद के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फरमानी नाज के बेटे का मेरठ में हुआ ऑपरेशन
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। इंडियन आइडल शो में पहुंचने वाली फरमानी नाज के बेटे का मेरठ के आनंद अस्पताल में ऑपरेशन हो गया। वह ऑडिशन में सेलेक्ट होने के बाद मुंबई ही थी। इसी बीच बेटे के ऑपरेशन की तारीख निकट आने पर वह गांव लौट आई थी। फरमानी का कहना है वह बेटे के ऑपरेशन के लिए गाती थी। बेटे का ऑपरेशन हो गया। अब वह गायकी के दौर को जारी रखेगी तथा इस पर ज्यादा ध्यान देंगी। इंडियन आइडल में मौका मिला तो फिर से गायकी के लिए जाएंगी। बेटे का ऑपरेशन होने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

खतौली ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर माफी में रहने वाली फरमानी नाज अपने बच्चे का ऑपरेशन कराने के लिए गाने का सहारा लिया था। उसकी वीडियो फेसबुक पर डाली गई, जहां से फरमानी नाज को इंडियन आइडल शो में जाने का मौका मिला। फरमानी नाज के भाई फरमान ने बताया कि तीन दिसंबर को गांव में फरमानी नाज से मिलने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान आए थे। उन्होंने फरमानी नाज से उसके बीमार बच्चे की जानकारी ली थी। बेटे अर्स मोहम्मद का ऑपरेशन एम्स में कराने का आश्वासन दिया था। इसी बीच मेरठ स्थित आनंद हास्पिटल के एमडी की ओर से फोन आया, जिन्होंने आश्वासन दिया कि फरमानी नाज के बेटे अर्स मोहम्मद का ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा, जिसके बाद एक जनवरी को उन्होंने अर्स को भर्ती करा दिया था। दो दिन पहले अर्श मोहम्मद का ऑपरेशन सकुशल संपन्न हो गया। बच्चे के ऑपरेशन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed