{"_id":"5ef8cc9e8ebc3e4324627561","slug":"family-uproar-over-the-death-of-a-woman-muzaffarnagar-news-mrt48864976","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
मुजफ्फरनगर, खतौली। चांदसमद निवासी एक महिला को डिलीवरी के लिए आवास विकास कालोनी में स्थित अस्पताल में लाया गया था। डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही महिला की मौत हो जाने के बाद परिजन उसका शव को लेकर अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की सूचना पर आवास विकास समिति के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे हैं ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उन्होंने अस्पताल के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। कॉलोनी के लोगों समेत अस्पताल संचालक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। किसी तरह लोगों ने मामले को शांत कराया। जब इस बारे में भूड़ चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में हुई घटना की जानकारी थाने में नहीं दी गई। जिस कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।