{"_id":"68891e0b34c1d04eb00d819d","slug":"family-members-were-keeping-vigil-at-night-miscreants-ran-away-after-firing-in-the-air-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-151016-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रात में पहरा दे रहे परिजन, हवाई फायर करने पर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रात में पहरा दे रहे परिजन, हवाई फायर करने पर भागे बदमाश
विज्ञापन
ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी में एक किसान के घर एक सप्ताह में दो बार हथियार लिए हुए बदमाश आने से दहशत फैल गई। पीड़ित परिवार के सदस्य वारदात की आशंका के चलते रात में बारी-बारी से जागकर मकान पर पहरा दे रहे हैं। सोमवार रात में हवाई फायर करने पर बदमाश भागे।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह अपने मकान की छत पर सोया था। उसका भतीजा शुभम मकान की छत पर बैठा था। शुभम को रात करीब साढ़े दस बजे तीन बदमाश मुंह लपेटे हुए तथा हाथों में हथियार लिए दरवाजे के बाहर खड़े दिखाई दिए। जो दीवार फांदकर अंदर घुसना चाहते थे। शुभम ने नरेंद्र को जगाया तथा अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दी। उनके वहां पहुंचने से पहले ही बदमाश जंगल के रास्ते की ओर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को फोन पर सूचना दी।
पीड़ित ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को भी चार बदमाशों ने उनके घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया था। तब से पीड़ित परिवार दहशत में है तथा परिवार के सदस्य रात में बारी-बारी से जागकर पहरा दे रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना कि मामले की जांच की जा रही है।