{"_id":"6a9729cb684fee18a500feeb","slug":"family-members-reached-the-police-station-to-recover-the-missing-gas-vendor-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-179603-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लापता गैस वेंडर की बरामदगी के लिए थाने पहुंचे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लापता गैस वेंडर की बरामदगी के लिए थाने पहुंचे परिजन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला पक्का बाग निवासी गैस वेंडर पप्पू उर्फ धर्मवीर की बरामदगी की मांग को लेकर परिजन मंगलवार को थाने पहुंचे। उनके साथ प्रजापति समाज के लोगों ने भी लापता वेंडर को ढूंढने की गुहार लगाई। पप्पू उर्फ धर्मवीर 18 अगस्त को अचानक लापता हो गया था।
लापता वेंडर की सिलिंडरों से भरी गाड़ी गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर मिली थी। उसके जूते भी वहीं पाए गए थे। गंगनहर में डूबने की आशंका पर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों से तलाश कराई थी। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चल सका था। वेंडर की पत्नी जुगनू ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। एक कैमरे की वीडियो में वह जाता हुआ दिखाई दिया है।
मंगलवार को थाने पहुंचे लोगों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, सतेंद्र प्रजापति, संदीप रोधिया प्रजापति और जितेंद्र प्रजापति शामिल थे। उन्होंने पुलिस से पप्पू उर्फ धर्मवीर को जल्द ढूंढ निकालने की मांग की। सीओ रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।