फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Faloda mountaineer Sonu's team broke England's record in relay race

Muzaffarnagar News: फलौदा के पर्वतारोही सोनू की टीम ने रिले दौड़ में तोड़ा इंग्लैंड का रिकॉर्ड

Wed, 21 Dec 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Faloda mountaineer Sonu's team broke England's record in relay race
दिल्ली में दौड़ पूरी करने के बाद रिले टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश के धावकों ने दुनिया की सबसे लंबी रिले दौड़ का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धावकों ने इंग्लैंड के रिकॉर्ड को तोड़कर देश का मान बढ़ाया। टीम में फलौदा गांव के पर्वतारोही सोनू को भी शामिल किया गया था।
बुधवार को पर्वतारोही सोनू ने बताया कि दुनिया की सबसे लंबी रिले दौड़ का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, इसमें 1000 धावकों ने 7767 किमी की दौड़ लगाई थी। भारतीय टीम में सिर्फ 20 धावक थे, जिनमें से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से दो-दो धावक, राजस्थान से एक धावक और अन्य धावक हरियाणा राज्य के शामिल किए गए थे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास से 10 नवंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया था। 20 दिसंबर को शाम 5:40 बजे दिल्ली के इंडिया गेट तक 9490 किमी की दौड़ 40 दिन में पूरी कर दौड़ का समापन कर दिया। यही नहीं इंग्लैंड के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से गुजरे धावक
यह दौड़ हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ , तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पांडिचेरी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश से होते हुए से दिल्ली इंडिया गेट पर पहुंचे।

रिकॉर्ड का हिस्सा बनकर खुश हूं
पर्वतारोही सोनू ने कहा कि वह पहले भी कई एडवेंचर के कार्यों, टीवी शो में प्रतिभाग कर चुका है। देश के नाम हुए इस रिकॉर्ड का हिस्सा बनकर वह बेहद खुश है। हमारी टीम में 20 युवा थे, जिनमें चार लड़कियां भी थी। सभी ने पूरे जज्बे के साथ दौड़ पूरी की और अपना दमखम रिकॉर्ड के लिए दिखाया।

दिल्ली में सोनू

दिल्ली में सोनू- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed