{"_id":"570bfa4d4f1c1b264b4a6b59","slug":"fallen-tree-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाइक पर पेड़ गिरने के बाद घायल हुई महिला और उसका बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली क्षेत्र के गांव मालैंडी से बाइक द्वारा हस्तिनापुर जा रहे युवक की रामराज क्षेत्र में सड़क के किनारे खडे़ यूकेलिप्टस के पेड़ से अचानक टूटकर गिरे तने की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दुर्घटना में युवक की पत्नी व पुत्र भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल महिला व उसके बेटे को रामराज में ही उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी 35 वर्षीय विपिन उर्फ बिट्टू अपनी पत्नी नीतू और छह साल के बेटे हेप्पी को साथ लेकर बाइक द्वारा हस्तिानपुर एक रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
करीब 4 बजे विपिन जब दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर टिकौला चीनी मिल की चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो अचानक सड़क के किनारे खड़े पुराने यूकेलिप्टस पेड का एक बड़ा तना टूटकर बाइक सवार के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
अचानक हुए हादसे में बाइक चला रहा विपिन सड़क पर गिरा और सिर पर पेड का हिस्सा गिरने से सिर में आयी गम्भीर चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। सूचना रामराज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को रामराज के एक चिकित्सक से उपचार दिलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।