{"_id":"6058e5898ebc3ecbaa3c46fa","slug":"fake-insurance-policy-stopped-on-buying-activa-muzaffarnagar-news-mrt5312337176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिवा खरीदने पर थमा दी फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्टिवा खरीदने पर थमा दी फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के एक वाहन एजेंसी संचालक पर एक साल पूर्व खरीदे गए एक्टिवा की फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी जारी करने का संगीन आरोप लगाया गया है। एक्टिवा के साथ हुए हादसे के बाद क्लेम का दावा किए जाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुरकाजी कस्बे के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी सलीम अहमद ने सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने 26 फरवरी 2020 को अपनी पत्नी नाहिद के नाम से शहर के एक वाहन एजेंसी संचालक से एक्टिवा खरीदा था। अगले माह लॉकडाउन लगने के कारण एजेंसी संचालक ने उन्हें 16 जुलाई 2020 को एक्टिवा के कागजात जारी किए, जिनमें निजी इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जारी पॉलिसी भी थी। पीड़ित के अनुसार 15 जनवरी 2021 को पुरकाजी में ही एक्सीडेंट हो गया, जिस पर वह उसे ठीक कराने के लिए जनपद हरिद्वार के गुरुकुल नारसन स्थित होंडा कंपनी की एजेंसी पर ले गया। वहां एक्टिवा ठीक कराने के लिए जब उसने इंश्योरेंस पॉलिसी प्रस्तुत की, तो लॉम्बार्ड कंपनी द्वारा पॉलिसी को फर्जी बताकर एक्टिवा ठीक कराने से मना कर दिया गया। इस पर पीड़ित शहर स्थित वाहन एजेंसी पर पहुंचा, जहां एजेंसी संचालक ने उसे इंश्योरेंस पॉलिसी फर्जी होने का किसी से जिक्र न करने और नया एक्टिवा देने का वादा किया। पीड़ित के अनुसार इसके बाद से आरोपी एजेंसी संचालक द्वारा उसे लगातार चक्कर कटाए जा रहे हैं और अब धमकियां भी दी जा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी एजेंसी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले की जांच कराए जाने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।